फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teenager dies after getting stuck in rotavator while ploughing field

Auraiya News: खेत की जोताई के समय रोटावेटर में फंसकर किशोर की मौत

Sun, 16 Nov 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after getting stuck in rotavator while ploughing field
-विशाल का फाइल फोटो। - फोटो : -विशाल का फाइल फोटो।
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव गुलरिहा में रविवार को खेत की जोताई के दौरान किशोर की रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई। सूचना पर सीओ सिटी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी से मुआवजे को लेकर परिजन डीएम को घटनास्थल पर बुलाने व मशीन चला रहे चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। कार्रवाई के आश्वासन पर वह मानें। पुलिस रोटावेटर में फंसे शव को छह घंटे में निकाल पाई। परिजन की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गुलरिहा निवासी जय किशन दुबे के खेत में रविवार सुबह करीब नौ बजे गेहूं की बुवाई के बाद रोटावेटर से जोताई की जा रही थी। इस दौरान खेत में पड़ी पराली फंस जाने से रोटावेटर रुक गया। गांव निवासी किशन कुमार का पुत्र विशाल (14) तभी रोटावेटर में फंसे फसल अवशेष निकालने लगा। इसी दौरान रोटावेटर में फंसकर उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद चालक रोटावेटर व ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। मौत की जानकारी से परिजन में कोहराम मच गया। हादसे के बाद परिजन व ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

परिजन मुआवजे की मांग को लेकर डीएम को बुलाने की मांग करने लगे। ग्रामीणों की गुस्से को देख आसपास के थानों का फोर्स भी बुलाया गया। पुलिस अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद परिजन मान गए। रोटावेटर में फंसे किशोर के शव को करीब छह घंटे बाद दो बजे निकाला जा सका। शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो परिजन चालक पर कार्रवाई की मांग करते हुए शोर मचाने लगे। किसी तरह पुलिस ने दोबारा समझाकर शांत कराया। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक अर्जुन दुबे उर्फ कल्लू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के अनुसार विशाल घर से चाय पीकर निकल गया था। रास्ते में ट्रैक्टर चालक ने मजदूरी का लालच देकर किशोर को बैठा लिया और उसे खेत पर ले गए। पिता ने चालक पर कार्रवाई की मांग की है। किशोर तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह गांव स्थित सरकारी स्कूल में कक्षा सात का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed