{"_id":"69ff8248b8c357e4740faa49","slug":"teenage-girl-commits-suicide-by-consuming-poison-after-being-prevented-from-attending-a-wedding-ceremony-auraiya-news-c-211-1-aur1009-144569-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शादी की रस्म में जाने से रोका तो किशोरी ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शादी की रस्म में जाने से रोका तो किशोरी ने जहर खाकर दी जान
Sun, 10 May 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 10 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव दिवहरा में किशोरी ने महज इसलिए जहर खाकर जान दे दी, क्योंकि परिजन ने उसे शादी की रस्म में ले जाने से मना कर दिया था। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
दिवहरा निवासी एक युवक किशनी-बिधूना मार्ग पर निजी बस में परिचालक हैं। उनके परिवार में ही एक लड़की की रविवार को बरात आनी है। शनिवार को घर में तेल पूजन का कार्यक्रम था। युवक की बेटी इस समारोह में शामिल होने के लिए अड़ी थी लेकिन मां ने उसे घर पर रहकर मवेशियों की देखभाल करने की जिम्मेदारी दी और खुद सुबह करीब 10 बजे कार्यक्रम में चली गईं।
दोपहर बाद जब मां कार्यक्रम से वापस घर लौटीं तो बेटी को कमरे में अचेत पड़ा देख उनके होश उड़ गए। परिजन किशोरी को क्लीनिक ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया और शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। बाद में परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी विनेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था। पंचनामा के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।