{"_id":"68c1bd9c5b7d03737a06c7f8","slug":"teams-ran-cattle-removed-from-service-lane-auraiya-news-c-211-1-aur1008-131315-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दौड़ी टीमें, सर्विस लेन से हटाए गए मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दौड़ी टीमें, सर्विस लेन से हटाए गए मवेशी
Wed, 10 Sep 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
औरैया। नेशनल हाईवे के सर्विस लेन पर बुधवार को हाईवे मेंटीनेंस की टीम दौड़ी। अभियान में टीमों ने मवेशी के बाड़ा हटाए। साथ ही वहां पर लगे ईंटों के चट्टे भी हटवाए। इस दौरान टीम नपे संचालक को दोबारा मवेशी न बांधने की हिदायत देकर वहां की गंदगी साफ कराई।
संवाद न्यूज एजेंसी ने बुधवार को सर्विस लेन पर हाईवे की सर्विस लेन पर मवेशियों के बांधे जाने व ईंटों का चट्टा लगे होने की खबर प्रकाशित की थी। खबर के बाद हरकत में आए हाईवे मेंटीनेंस विभाग के सुपरवाइजर पंकज नाथ की टीम मौके पर गई। टीम ने खानपुर चौराहे के पास सर्विस लेन पर बंधे मवेशियों को हटवाए। इस दौरान टीम ने संचालक के साथ वहां पसरी गंदगी को भी साफ कराई। पंकज नाथ के मुताबिक संचालक को हिदायत दी गई है कि दोबारा मवेशी न बांधे। अगर निरीक्षण में मवेशी बंधे पाए गए तो एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। टीम ने मवेशी बांधने के लिए तोड़ी गईं पटियां भी हटाकर नई रखवा दी। टीम ने नालों में भरा गोबर भी साफ कराया। इससे अवरुद्ध हुआ नाला भी खोल दिया गया।