{"_id":"66242a4223353173400fd148","slug":"team-of-riya-supriya-and-sonali-tops-in-rangoli-auraiya-news-c-12-1-knp1009-655613-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रंगोली में रिया, सुप्रिया और सोनाली की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रंगोली में रिया, सुप्रिया और सोनाली की टीम अव्वल
विज्ञापन
दिबियापुर। विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय दिबियापुर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रिया सिंह, सुप्रिया शर्मा और सोनाली की टीम को पहला स्थान मिला।
शनिवार को आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाई। रंगोली प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों ने विकास की गंगा बहाना है मतदान का फर्ज निभाना है, वोट फॉर बेटर इंडिया, तुम्हारा मत तुम्हारा अधिकार, स्त्री पुरुष दोनों करें मतदान आदि स्लोगन का प्रयोग करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिया सिंह, सुप्रिया शर्मा और सोनाली की टीम को मिला। द्वितीय स्थान लक्ष्मी कुमारी, हनी कुमारी, दीक्षा भारतीय, स्नेहा शुक्ला, नेहा पोरवाल, रिचा की टीम को मिला। तीसरा स्थान ज्योति को मिला। (संवाद)