{"_id":"6106e1708ebc3e83eb63d61b","slug":"team-check-damage-flyover-auraiya-news-knp6437486194","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी की टीम ने किया निरीक्षण, धसके हिस्से को दुरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी की टीम ने किया निरीक्षण, धसके हिस्से को दुरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। अनंतराम फ्लाईओवर का बाहरी हिस्सा धंसने से आवागमन प्रभावित है। शनिवार शाम आईआईटी व एनएचएआई की टीम ने फ्लाईओवर के धंसे हिस्से का निरीक्षण किया। इसकी मरम्मत में समय लगने की बात कही है। तब तक वाहन सर्विस रोड से होकर गुजरेंगे।
शुक्रवार रात अनंतराम फ्लाईओवर का बाहरी हिस्सा धंस गया था। इसका मलबा सर्विस रोड पर गिर था। इससे राहगीरों के लिए खतरा पैदा हो गया था। एनएचएआई की टीम ने खतरे को भांपते हुए इटावा से कानपुर की ओर आने वाली तीनों लाइनों को बंद कर दिया। रूट डायवर्ट कर वाहनों को सर्विस रोड से निकाला जा रहा है। सर्विस रोड पर भी मलबा गिरने के कारण वाहन धीमी गति से निकल रहे हैं। शनिवार को एनएचएआई के सीपीएम पीयूष कटियार ने आईआईटी टीम के साथ रोड का निरीक्षण किया।
सूत्रों की माने तो करीब 15 दिन इसकी मरम्मत में लग सकते हैं। हाईवे प्रशासन ने विकल्प के तौर पर ओवरब्रिज से एक किलोमीटर पहले ही रूट डायवर्जन कर एक तरफ की ही तीनों लाइनों पर से वाहनों को निकाले जाने की वैकल्पिक व्यवस्था की है। एनएचएआई के सीपीएम पीयूष कटियार ने बताया कि बारिश के कारण पैनल गिरने से मलबा गिरा है। जांच कर एनएचएआई को रिपोर्ट भेजी जा रही है। शीघ्र ही इसकी मरम्मत होगी।