फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   teachers protest

कार्य बहिष्कार कर शिक्षकों ने स्कूलों में किया प्रदर्शन

Thu, 09 Sep 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
teachers protest
औरैया। दो पालियों में स्कूलों का संचालन बंद किए जाने की मांग पूरी न होने से नाराज शिक्षकों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) के आवाहन पर बुधवार सुबह 10 बजे स्कूलों के गेट पर शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमाकांत दीक्षित ने बताया कि प्रदेश सरकार हठधर्मी रवैया अपनाए है। दो शिफ्टों में विद्यालय का संचालन कराने का आदेश पारित कर शिक्षकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। यदि शीघ्र स्कूलों का समय न बदला गया तो 20 सितंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 11 से दो बजे तक प्रदर्शन होगा। जुलूस निकालने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित प्रदर्शन में संरक्षक प्रेम नारायण दुबे, जिला मंत्री होशियार सिंह, कृष्ण मोहन उपाध्याय, चंद्र प्रकाश शर्मा, रामजीवन मिश्रा, नवीन कुमार तिवारी, शिव प्रकाश दुबे, लता श्रीवास्तव, करुणा पांडेय, सुधीर कुमार दुबे, रामशरण मिश्रा, संतोष तिवारी, भगवान दास, महेश चंद्र पाल, अरविंद दुबे, सुजीत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed