फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   teacher,AURIYA NEWS,auraiya

प्रधानाचार्य सहित तीन शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका

Wed, 28 Sep 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
teacher,AURIYA NEWS,auraiya
औरैया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मंगलवार को राजकीय हाईस्कूल नसीराबाद का औचक निरीक्षण किया। स्कूल खुलने के समय गेट बंद मिला, जबकि छात्र बाहर प्रधानाचार्य व शिक्षकों का इंतजार करते मिले। इस पर मनमाने ढंग से उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने वाले प्रधानाचार्य सहित तीन शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय सुबह आठ बजे नसीराबाद पहुंचे और जहां विद्यालय बंद मिला। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने बच्चों के साथ गेट बाहर स्कूूल प्रार्थना की। 8:15 पर विद्यालय के दो शिक्षक पहुंचे और गेट खोला।
विज्ञापन

एक शिक्षक आर्या का 27 सितंबर का अवकाश का प्रार्थना पत्र उपलब्ध मिला। ग्रामीणों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को बताया कि प्रधानाचार्य कभी भी विद्यालय नहीं आती हैं। कुछ शिक्षक ही नियमित आते हैं। उनके आने पर ही छात्रों को प्रवेश मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सरला सिंह 20 से 27 सितंबर तक, सहायक अध्यापक प्रियंका 26 से 27 सितंबर तक, सहायक अध्यापक शालिनी चतुर्वेदी 27 सितंबर, सहायक अध्यापक नेहा सिंह 27 सितंबर को बिना किसी कारण विद्यालय में अनुपस्थित रहीं।

इन सभी ने अवकाशपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रस्तुत नहीं किया। इससे पहले चार फरवरी को भी औचक निरीक्षण में श्रीमती सरला अनुपस्थित मिली थीं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी शिक्षकों को बिना अनुमति के अवकाश लेने के दिनों में एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed