फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teach women farmers the tricks of organic farming

Auraiya News: महिला किसानों को सिखाए जैविक खेती के गुर

Sat, 04 Jul 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 04 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Teach women farmers the tricks of organic farming
फोटो-13- किसानों को जानकारी देते विशेषज्ञ। स्रोत:ग्रामीण - फोटो : टूंडला रेलवे स्टेशन पर जम्मू कश्मीर अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए आरक्षण कराते श्रद्धालु संवाद
औरैया। सदर ब्लॉक के गांव मढ़ापुर में एक दिवसीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों को रसायन मुक्त खेती, मृदा संरक्षण और कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

शिविर में पहुंचे कृषि विशेषज्ञ आलोक कुमार और जितेंद्र गुप्ता ने महिला किसानों को प्राकृतिक खेती के बुनियादी सिद्धांतों की जानकारी दी। उन्होंने जल संरक्षण और मिट्टी की सेहत सुधारने पर जोर देते हुए घनजीवामृत और नीमास्त्र बनाने का व्यावहारिक प्रदर्शन भी करके दिखाया। विशेषज्ञों ने बताया कि इन प्राकृतिक उपायों से फसलों को भरपूर पोषण मिलता है और कीट-पतंगों से भी सुरक्षा होती है।
विज्ञापन

समिति की सचिव रीना पांडेय ने किसानों को पारंपरिक फसलों के बजाय वैज्ञानिक तरीके से उच्च मूल्य वाली सब्जियों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक खेती, जैविक उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग और सही मार्केटिंग के जरिए किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में किसानों ने अपनी समस्या को भी रखा। इस दौरान सभी ने पर्यावरण और मिट्टी को सुरक्षित रखने के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने का संकल्प लिया। शिविर में शिप्रा, विष्णु, अनंत मोहन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed