{"_id":"6116b6b48ebc3edfc808909b","slug":"tappebaj-women-caught-auraiya-news-knp6461143183","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाज गैंग की महिला को लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाज गैंग की महिला को लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
-महिला गैंग से बरामद सामान
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में बाजार में कई दुकानों में खरीदारी करने पहुंचीं टप्पेबाज महिलाओं के गैंग ने दुकान से हजारों रुपये का सामान व मोबाइल पार कर दिया। शक होने पर दुकानदार ने एक महिला को तहसील के पास पकड़ लिया। जबकि अन्य महिलाएं भाग गईं। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर सामान समेत थाने पहुंचा दिया।
शुक्रवार को शहर के प्रमुख बाजारों में छह-सात महिलाएं समूह में खरीदारी करने पहुंचीं। तीन महिलाओं ने दुकानदारों को बातों में उलझाए रखा जबकि अन्य महिलाओं ने कई दुकानों से चांदी की पायलें, चूड़ियां, क्रीम, पाउडर आदि सामान पार कर दिया। गैंग गुमटी मोहाल स्थित एक रेडीमेड की दुकान पर पहुंचा। दुकानदार कपड़े निकालने लगा तो महिलाओं ने दुकान में रखे जींस, पैंट व टीशर्ट के बंडल पार कर दिए। इसके बाद महिलाएं बिना कुछ खरीदे ही वहां से चल दीं।
दुकानदार को पास में रखा मोबाइल गायब होने पर शक हुआ तो उसने उनका पीछा किया। एक महिला को तहसील के पास कुछ लोगों की मदद से पकड़ लिया। बैग में भरे चोरी किए गए कपड़ों के बंडल बरामद हुए। महिला पुलिस ने आरोपी को थाने पहुंचाया। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है ताकि गैंग की अन्य महिलाओं को भी पकड़ा जा सके। अभी दुकानदार से कोई तहरीर भी नहीं मिली है।