फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tanker tramples student, angry people jammed

टैंकर ने छात्रा को रौंदा, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Fri, 06 May 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tanker tramples student, angry people jammed
सीओ से बात करते बसपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र दोहरे। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर । कोचिंग पढ़ने जा रही कक्षा 12 की छात्रा को औरैया दिबियापुर मार्ग पर एनटीपीसी कैनाल मोड़ पर नेफ्था से भरे टैंकर ने रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही छात्रा की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सीओ और लोगों के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर साइकिल सवार छात्रा को तेज रफ्तार नेफ्था से भरे टैंकर ने औरैया दिबियापुर मार्ग से एनटीपीसी कैनाल मोड़ पर रौंद दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दौड़कर टैंकर चालक को पकड़कर धुना और पुलिस के सौंप दिया। शव की शिनाख्त गांव देवराय का पुर्वा निवासी अशोक कुमार की 17 वर्षीय पुत्री सौम्या उर्फ पायल के रूप में हुई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि छात्रा दिबियापुर में एक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा है। स्कूल में सुबह 6 बजे से अतिरिक्त कक्षाएं संचालित होतीं हैं। जिसमें शामिल होने के लिए वह साइकिल से जा रही थी तभी हादसा हो गया। थोड़ी ही देर में गांव एवं आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी एक सुर में डीएम समेत उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। सीओ सुरेंद्र नाथ, दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने परिजनों को समझा बुझाकर शव उठवाकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। शव जाने के बाद कुछ ग्रामीणों ने बिना अधिकारियों को मौके पर बुलाए शव उठने पर विरोध जताना शुरू कर दिया। इसके बाद महिलाएं औरैया दिबियापुर मुख्य मार्ग पर बैठ गईं। साथ ही जिले के आला अधिकारियों को बुलाने एवं शव को दोबारा मौके पर लाने की जिद करने लगीं। तभी मौके पर पहुंचे बसपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र दोहरे ने भी पुलिस कार्यशैली पर आपत्ति जताई। जाम खुलवाने के दौरान सीओ सुरेंद्र नाथ, प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा की ग्रामीणों के साथ तीखी नोक झोंक हुई। लगभग आठ बजे हल्की सख्ती बरत पुलिस ने खुलवा दिया। सीओ सुरेंद्र नाथ के अनुसार पिता अशोक कुमार की तहरीर पर टैंकर चालक जंग बहादुर निषाद निवासी रामनगर फुट्टन जौनपुर के खिलाफ लापरवाही से टैंकर चलाते हुए टक्कर मारने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इधर, टैंकर चालक ने बताया कि वह महाराष्ट्र से नेफ्था लेकर दिबियापुर स्थित एनटीपीसी जा रहा था।
इंसेट
नेफ्था से भरे टैंकर के हटने के बाद पुलिस ने दिखाई सख्ती
दिबियापुर। टैंकर में अत्यधिक ज्वलनशील नेफ्था भरा होने के कारण पुलिस काफी देर तक बैकफुट पर रही क्योंकि जरा सी लापरवाही और ग्रामीणों का आक्रोश किसी भी बड़ी घटना को जन्म दे सकता था। शव उठने के साथ ही पुलिस ने सबसे पहले मौके से टैंकर हटवाया। इसके बाद जाम लगाए लोगों पर सख्ती दिखाई।

इंसेट
नो इंट्री से पहले वाहन निकालने में होते हादसे
फोटो-05एयूआरपी-18-26 अप्रैल को अमर उजाला में प्रकाशित खबर
छात्रा की मौत के बाद मौके पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दिबियापुर में सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक नो इंट्री रहती है। नो इंट्री से पहले दिबियापुर से निकलने की जल्दबाजी में वाहन चालक तेज गति से गुजरते हैं। सबसे अधिक स्कूल औरैया दिबियापुर मार्ग एवं फफूंद दिबियापुर मार्ग पर हैं। दोनों ही मार्गों पर सुबह के समय अनियंत्रित वाहनों के कारण अक्सर हादसे का अंदेशा रहता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस पिकेट लगाकर वाहनों की गति नियंत्रित किए जाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा का कहना है कि नो इंट्री का समय सुबह छह बजे से लागू कराने के लिए जिला प्रशासन को लिखापढ़ी की जाएगी। सीओ सुरेंद्र नाथ ने भी इसके लिए अनुशंसा किए जाने का आश्वासन दिया। यहां बता दें कि इस मुद्दे को अमर उजाला ने 26 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से उठाया था। इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई।

26 अप्रैल को प्रकाशित खबर

26 अप्रैल को प्रकाशित खबर- फोटो : AURAIYA

सौम्या (फाइल फोटो)

सौम्या (फाइल फोटो)- फोटो : AURAIYA

 जाम लगाए लोगों को समझाते सीओ सुरेंद्र नाथ। संवाद

जाम लगाए लोगों को समझाते सीओ सुरेंद्र नाथ। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed