फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tanker hit bike rider, death

Auraiya News: बाइक सवार को टैंकर ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 16 Jul 2023 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tanker hit bike rider, death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। कस्बे की बेला रोड पर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे अतिक्रमण होने व गड्ढे को बचाने में तेज रफ्तार टैंकर सड़क किनारे खड़े बाइक सवार से जा टकराया। हादसे में घायल बाइक सवार को स्थानीय लोग स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक पत्नी के साथ ससुराल जा रहा था।
ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के गोपियापुर निवासी टिंकू (27) पुत्र सुभाष चंद्र शनिवार दोपहर को अपनी पत्नी जयश्री के साथ ससुराल मढ़ोकमीत जा रहा था। दोपहर लगभग 12 बजे बिधूना कस्बे की बेला मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पत्नी दुकान पर मिठाई लेने चली गई। रोड के दोनों ओर फुटपाथों पर रेहड़ी से हुए अवैध अतिक्रमण की वजह से वह सड़क पर ही बाइक खड़ी कर आम खरीदने लगा।
विज्ञापन

आम खरीद कर पत्नी के पास जाने के लिए बाइक पर बैठने लगा। इसी बीच सामने से आ रहे दूध लदे टैंकर ने सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढे को बचाने में उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने उसे आनन-फानन में सीएचसी बिधूना में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया बेटे की पिछली साल ही शादी हुई थी। निरीक्षक भोला प्रसाद रस्तोगी ने बताया कि टैंकर को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article