फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Swatantra Dev did not reach, farmers' conference became virtual

घंटों इंतजार के बाद नहीं आए प्रदेश अध्यक्ष, मासूस दिखे कार्यकर्ता

Thu, 06 Jan 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Swatantra Dev did not reach, farmers' conference became virtual
अछल्दा (औरैया)। स्टेशन बाजार स्थित नुमाइश मैदान पर बुधवार को आयोजित भाजपा किसान सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह नहीं पहुंचे। बताया गया कि खराब मौसम के चलते कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन मोबाइल से प्रदेश अध्यक्ष ने ऑनलाइन संबोधित किया।
विज्ञापन

वर्चुअल संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों के लिए शुरू केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान किया। उन्होंने कहा कि कहा कि चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। केंद्र सरकार योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय दुगुनी करने की दिशा में प्रयास कर रही है। किसानों के खातों में आर्थिक सहायता की धनराशि सीधे भेजी जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज माफिया जेल की रोटी खा रहे हैं।
विज्ञापन

सम्मेलन में सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया ने कहा कि जरूरतमंदों को किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला, आयुष्मान कार्ड जैसी तमाम योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। कहा कि योगी सरकार ने गुंडाराज समाप्त कर सुशासन स्थापित किया है। इसी का नतीजा है कि सपा नेता आजम खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी के नाम लजैसे तमाम माफिया जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि जिले में भाजपा सरकार में विकास के कई कार्य हुए। दिबियापुर में मेडिकल कालेज, रोडवेज बस स्टैंड, जैसी दर्जनों योजनाओं पर कार्य चल रहा है।

सम्मेलन में पूर्व विधायक सिद्दार्थ शंकर, पूर्व विधायक शिव प्रसाद, मुकुट सिंह, कमल दोहरे, देवेश शाक्य, जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, चंद्रभान सिंह, रिषी पांडेय, जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरि, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद दुबे, मीडिया प्रभारी भूरे चौबे, पूर्व विधायक मदन गौतम आदि मौजूद रहे। सम्मेलन का संचालन कौशल राजपूत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed