फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Suspended SDM Rakesh Kumar attached to Revenue Board

Auraiya News: निलंबित एसडीएम राकेश कुमार राजस्व परिषद से संबद्ध

Fri, 22 Aug 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 22 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Suspended SDM Rakesh Kumar attached to Revenue Board
औरैया। सदर तहसील के एसडीएम कार्यालय की वायरल सीसीटीवी फुटेज के मामले में आखिरकार एसडीएम राकेश कुमार सिंह पर गाज गिर ही गई।
विज्ञापन

शासन ने गुरुवार को एसडीएम राकेश कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही उन्हें राजस्व परिषद से संबद्ध किया है। इस मामले में बुधवार को डीएम ने शासन को जांच रिपोर्ट भेजी थी।
19 अगस्त को सदर तहसील के एसडीएम चैंबर के दो सीसीटीवी फुटेज वायरल हुए थे। वायरल फुटेज में एक शख्स एसडीएम की मेज की रैक में एक लिफाफा रखते दिख रहा है। दूसरे फुटेज में एसडीएम राकेश कुमार चैंबर में आते हैं और रैक में हाथ डालकर कुछ उठाते देखे जाते हैं।
विज्ञापन

इसे लेकर डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने तत्काल एसडीएम सदर राकेश कुमार सिंह को हटा दिया था। उनकी जगह पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अजय आनंद वर्मा की तैनाती कर दी थी। उन्हें कलक्ट्रेट से संबद्ध किया था। साथ ही मामले की जांच एडीएम को जांच सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया जांच में वायरल सीसीटीवी फुटेज डेढ़ साल पुरानी बताई गई थी। बुधवार को एडीएम ने पूरी जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी थी। जिस पर डीएम ने शासन को पूरी जांच रिपोर्ट से अवगत करा दिया था। गुरुवार रात शासन ने एसडीएम राकेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने एसडीएम राकेश कुमार निलंबित करने की पुष्टि की है।

मामले की सीओ सिटी करेंगे जांच
औैरेया। सदर तहसील के तत्कालीन एसडीएम राकेश कुमार व तत्कालीन मंडी दिबियापुर सचिव सुरेश चंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सात व 13 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह को सौंपी गई है। वह इस पूरे मामले की जांच जुट गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed