फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Supply was disrupted for three hours due to repairs in the power house

Auraiya News: बिजली घर में मरम्मत के चलते तीन घंटे बाधित रही आपूर्ति

Sun, 01 Sep 2024 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Supply was disrupted for three hours due to repairs in the power house
औरैया। बिजली घर प्रथम में मरम्मत के चलते रविवार को तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान लगभग आधे शहर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़़ा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आपूर्ति में सुधार को लेकर प्रयास जारी है। जल्द ही नई मशीनों से आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन


यमुना रोड स्थित बिजली घर प्रथम से पांच फीडरों में शहर को बिजली आपूर्ति की जाती है। यहां मौजूद सालों पुरानी मशीनों से सप्लाई कराई जा रही है। जिस कारण आए दिन कोई न कोई समस्या देखने को मिलती है। इस समस्या को दूर करने और आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल करने के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रयास जारी है। इसके तहत बिजली घर प्रथम को अपग्रेड किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार शाम विभागीय अधिकारियों ने मैन पैनल बदलने और आपूर्ति बंद रहने का पत्र जारी किया। इसी के तहत रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे से लगभग एक बजे तक पैनल बदलने का काम चला। काफी देर तक बिजली न आने पर शहर में खलबली मच गई। परेशान होकर लोग कारण जानने के लिए बिजली घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद एसडीओ, जेई व अन्य कर्मचारियों ने उन्हें जल्द सप्लाई शुरू होने की जानकारी दी। लगभग तीन घंटे तक मैन पैनल बदलने का काम चला। इस दौरान लगभग तीन घंटे आपूर्ति बाधित होने से लोगों का बुरा हाल रहा।


-----------------
बिजली घर प्रथम में मैन पैनल बदलने का काम किया गया था। जिस कारण लगभग तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति के लिए बिजली घर प्रथम में काम चल रहा है। हालांकि सप्लाई विधिवत शुरू करा दी गई है।- सुनील गौतम, जेई, बिजली घर प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed