{"_id":"62a78194be303e0a150f4c4e","slug":"supply-stalled-for-eight-hours-300-villages-affected-auraiya-news-knp702199523","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घंटे ठप रही आपूर्ति, 300 गांव प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घंटे ठप रही आपूर्ति, 300 गांव प्रभावित
विज्ञापन
बिधूना बिजली घर में बंद मशीनें। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बनी हुई है। सोमवार सुबह से तहसील क्षेत्र के 10 विद्युत उपकेंद्रों की बिजली ठप हो गई। करीब आठ घंटे तक आपूर्ति न होने से 300 गांवों के लोग गर्मी में बेहाल रहे।
बिधूना नगर, रूपपुर, भटौरा, कुदरकोट, कैथवा, बेला, सुजानपुर्वा, सोहनी, एरवाकटरा, नेविलगंज विद्युत उपकेंद्रों से आपूर्ति बंद हो गई। कुछ देर तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। इसके बाद लोगों के घरों में लगे इनवर्टरों ने भी काम करना बंद कर दिया। गर्मी से परेशान लोगों ने उपकेंद्रों पर संपर्क कर बिजली कटौती की जानकारी ली तो बताया गया कि ऊपर से कटौती के चलते आपूर्ति बंद की गई है।
सुबह 10 बजे हुई कटौती शाम छह बजे बहाल हो सकी। इससे बेला, बिधूना, एरवाकटरा, अछल्दा के कुछ गांव समेत 300 गांव प्रभावित रहे। बिजली न आने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। जेई विद्युत रवि कुमार वर्मा ने बताया कि पनकी पावर हाउस से बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे बंद की गई है। ब्रेक डाउन होने के कारण उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप है। जैसे ही सप्लाई चालू होगी, उपकेंद्र चालू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बिजली कटौती से गहराया पानी का संकट
फफूंद। कस्बे के लोग बिजली की अंधाधुंध कटौती से जूझ रहे हैं। हालत यह है कि कस्बे को बमुश्किल 10 से 12 घंटे बिजली मिल पा रही है। सोमवार सुबह 12 बजे से हुई कटौती शाम छह बजे बहाल हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी पेयजल की हुई। लोग हैंडपंप का सहारा लेते नजर आए।
केशमपुर 33 केवी उपकेंद्र से सोमवार दोपहर 12 बजे बिजली काट दी गई। दो घंटे तक बिजली न आने पर जब उपभोक्ताओं ने फोन किया तो असेनी पावर स्टेशन से रोस्टिंग बताते हुए कुछ देर में मिलने की बात कही गई। बिजली आपूर्ति शाम छह बजे हुई। इस दौरान लोग भीषण गर्मी और लू की तपिश से बेहाल रहे। अवर अभियंता केशमपुर ओमवीर सिंह ने बताया कि ऊपर से रोस्टिंग होती है। उपकेंद्र से कोई कटौती नहीं की जाती है।