{"_id":"6287dfa5bdd23f7ced196f64","slug":"suddenly-the-encroachment-started-demolishing-jcb-stir-auraiya-news-knp6979266169","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक जेसीबी गिराने लगी अतिक्रमण, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक जेसीबी गिराने लगी अतिक्रमण, हड़कंप
विज्ञापन
जेसीबी से अतिक्रमण को ढहाता कर्मचारी व मौके पर मौजूद एसडीएम, तहसीलदार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के लिए शुक्रवार शाम अचानक जिला प्रशासन व पुलिस ने संयुक्त रूप से नगर पालिका के साथ मिलकर अभियान चलाया। इस दौरान विरोध जताने कुछ व्यापारी पहुंचे लेकिन सख्ती देखकर पीछे हट गए।
शुक्रवार को एसडीएम मनोज सिंह, तहसीलदार रणवीर सिंह, पालिका परिषद के जेई पीपी सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव अचानक शहर के दिबियापुर रोड पर जेसीबी लेकर पहुंच गए। जेसीबी व प्रशासनिक अमला देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
इसके बाद जेसीबी ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। एसडीएम ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान सुभाष चौक के पास अतिक्रमण हटाते देख व्यापारी मंडल के सुधीर पुरवार व्यापारियों के साथ पहुंचे और अचानक शुरू की गई प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध जताया। लेकिन अधिकारियों की सख्ती के चलते किसी की भी एक न चली। अतिक्रमण हटने के बाद दिबियापुर रोड सुभाष चौक से दूर-दूर तक साफ नजर आ रहा था।

तोड़ी गई टिन शेड समेटता दुकानदार। संवाद- फोटो : AURAIYA
विज्ञापन