फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   sucide crime

Auraiya News: मानसिक बीमार व्यक्ति ने फंदे से लटककर दी जान

Mon, 19 Oct 2026 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
sucide crime
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के नवीन नगर में 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने घर के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। वह लंबे समय से मानसिक बीमारी से परेशान थे। परिजन के पोस्टमार्टम कराने से इन्नकार पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव सौंप दिया।
विज्ञापन

नवीन नगर निवासी सुरेश चंद्र सोनी (55) का मानसिक रूप से बीमार होने की वजह से इलाज चल रहा था। शनिवार की पूरी रात उन्होंने अपनी पत्नी गीता सोनी से बातचीत की। रविवार सुबह करीब पांच बजे सुरेश चंद्र ने कमरे में सोने जाने की बात कही। जब वह देर तक बाहर नहीं आए तो पत्नी कमरे में देखने पहुंची। उन्होंने देखा कि सुरेश चंद्र का शव पंखे से बंधी चादर के फंदे से लटक रहा था। यह देखकर पत्नी ने शोर मचाया, जिससे आस-पड़ोस के लोग और परिजन इकट्ठा हो गए। उनका पुत्र शिवम और पुत्री अंशिका नोएडा में नौकरी करते हैं, उन्हें सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

सूचना पाकर कोतवाली पुलिस पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। परिजन ने बताया कि सुरेश मानसिक रूप से बीमार थे। उन्होंने पुलिस को इलाज से जुड़े दस्तावेज भी दिखाए। कोतवाल विनोद कुमार राजपूत ने परिजन के पोस्टमार्टम न कराने के अनुरोध पर पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed