फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Students' plea to relieve traffic jams

Auraiya News: छात्रों की गुहार, जाम से निजात दिलाइए

Sat, 07 Feb 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 07 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Students' plea to relieve traffic jams
फोटो-14-नगर के फफूंद चौराहे पर लगा भीषण जाम।संवाद - फोटो : 1
दिबियापुर। नगर के प्रमुख चौराहों पर स्कूल आने-जाने के समय लगने वाले भीषण जाम से छात्र-छात्राएं परेशान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि समय से स्कूल न पहुंचने पर शिक्षक व घर देर से लौटने पर अभिभावक उनकी डांट लगाते हैं। इसलिए उन लोगों को जाम से निजात दिलाई जाए।
नगर के कई स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने बताया कि हर सुबह नौ से 10 बजे और दोपहर 2.30 से 3.30 बजे के बीच भारी जाम लगता है। अक्सर स्कूल बसें, स्कूली वाहन और निजी वाहन फंसने से वह लोग स्कूल देर से पहुंचते हैं। इससे उन्हें शिक्षकों की डांट सुननी पड़ती है। घर लौटते समय घंटों सड़क पर फंसे रहने से वह बुरी तरह थक जाते हैं। बच्चों का कीमती समय पढ़ाई और खेल के बजाय धुएं और शोर के बीच बीत रहा है।
विज्ञापन

घर देर से पहुंचने पर माता पिता उनसे सवाल करते हैं। यह स्थिति रोजाना हो रही है और वह लोग परेशान हैं । छात्रों के अभिभावक दिनेश गुप्ता, विजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, नवनीत, राजेंद्र तिवारी व राकेश ने बताया कि जाम की सबसे बडी वजह ऑटो वाले सवारियां भरने को लेकर बीच चौराहे पर खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों के अभिभावकों और छात्रों ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से अपील की कि स्कूल के समय यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed