फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   students,pareshani,amar ujala abhiyaan

छूटी लिखने की आदत, परीक्षा में आ रही दिक्कत

Thu, 31 Mar 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
students,pareshani,amar ujala abhiyaan
औरैया। कोरोना काल के दौरान पूरे दो साल हुई ऑनलाइन पढ़ाई से छात्रों की लेखन क्षमता में कमी आई है। जिसकी वजह से उन्हें परीक्षा में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैै। इससे उनके परीक्षाफल पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि पहले की अपेक्षा लेखन की गति काफी कम हो गई है। चाह कर भी समय से पूरा लेखन नहीं हो पा रहा है। वहीं कई छात्रों के हाथ और अंगुलियां दुखने की भी शिकायत आ रही है। इसके अलावा लेखन भी खराब हुआ है। वहीं विद्यार्थियों की लिखावट भी खराब हुई हैै।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी के चलते दो वर्षो तक ऑनलाइन पढ़ाई होती रही। जिससे तकनीकी रूप से भले ही बच्चे मजबूत हो गए हों, पर उनकी लेखन की गति और लिखावट पर काफी प्रभाव पड़ा है। विद्यार्थियों को उम्मीद थी कि इस बार भी उन्हें प्रोन्नत कर दिया जाएगा, लेकिन अचानक स्कूल खुले और ऑफलाइन पढ़ाई के बाद 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं बी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा देने तो गए पर वहां लिखते समय उन्हें खुद से हैरानी हुई। कई छात्रों ने बताया कि दो साल पहले की अपेक्षा लिखने की गति में आधे से ज्यादा कमी आई है।
फोटो 30 एयूआरपी -17 - कुलदीप वर्मा
कोरोना की वजह से दो सालों में ऑफलाइन पढ़ाई का मौका कम मिला। वहां परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला। परीक्षाओं की तैयारी करना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई के चलते लिखने की आदत कम हो गई।
- कुलदीप वर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज अयाना
फोटो 30 एयूआरपी -18 - एयूआरपी भूपदीप सिंह
परीक्षा को लेकर चिंता नहीं बल्कि चिंतन करें कोई दिक्कत नहीं होगी। परीक्षा के शुरू के दस मिनट में पूरे प्रश्नपत्र को एक बार अच्छी तरह से पड़ लें सबसे पहले सरल सवालों को हल करें। पिछले वर्षो के प्रश्नपत्रों को हल करने का प्रयास करें।
- भूपदीप सिंह, राजकीय हाईस्कूल बिझाई
----------
बोले छात्र -
फोटो 30 एयूआरपी -19 - आकाश कुमार
कोरोना के बाद पहली बार हुई ऑफलाइन परीक्षा में लेखनी में काफी अंतर आया है। चाहकर भी हम अच्छे से हम लिख नहीं पा रहे। साथ ही लिखावट भी खराब हुई है। एक साल पहले समय मिलता और स्कूल खुलते तो स्पीड ठीक हो जाती। पर पर्याप्त समय नहीं मिला।

- आकाश कुमार, कक्षा दस
फोटो 30 एयूआरपी -20 - निखिल कुमार
बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी पूरे आत्मविश्वास के साथ तैयारी करें और परीक्षा दें। जो पड़ें हैं उसे लिखने का ज्यादा से ज्यादा प्रयास करें। इससे विषय याद भी होगा और लेखन की गति बढ़ेगी। परीक्षा केंद्र में लेखन की गति को लेकर तनाव में न रहें। - निखिल कुमार, कक्षा दस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed