{"_id":"61cdf74212381363053f1355","slug":"students-of-dibiyapur-won-nine-gold-and-eight-silver-medals-auraiya-news-knp6726405173","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिबियापुर के छात्रों ने जीते नौ गोल्ड और आठ सिल्वर मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिबियापुर के छात्रों ने जीते नौ गोल्ड और आठ सिल्वर मेडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर। कन्नौज में 27 से 29 दिसंबर तक चली विद्या भारती प्रांतीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता एवं विज्ञान मेला में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दिबियापुर के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। इन्होंने नौ गोल्ड तथा आठ सिल्वर मेडल जीते।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि कन्हैया लाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कन्नौज में 27 से 29 दिसंबर तक प्रांतीय स्पर्धा का आयोजन हुआ। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दिबियापुर के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में बाजी मारी।
अंजली यादव ने गोला फेंक व चक्का फेंक में, रिशु ने लंबी कूद व भाला फेंक में, साजन बाबू ने गोला फेंक में, छात्रा अंशु राजपूत ने लंबी कूद में, छात्र रुद्र प्रताप ने चक्का फेंक में, छात्र राघव ने भाला फेंक में व आस्था राजपूत ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
प्रांतीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-17 टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान व गणित विषय की हुई प्रतियोगिता में शशांक तिवारी ने गणित प्रयोग में प्रथम स्थान, अभय, प्रांशु, पवन ने वैदिक गणित प्रश्नमंच बाल वर्ग में, अंश, नितिन, अनंत ने किशोर वर्ग में द्वितीय स्थान पाया।
मानशी, नव्या, अमित कुमार, हर्षवर्धन ने प्रयोग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। अव्वल आए छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। आचार्य राजीव चतुर्वेदी, ऋषि, प्रीतम, उपेंद्र यादव, रितेश आदि उपस्थित रहे।