फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Students learned about CCTNS and Help Desk

Auraiya News: छात्राओं ने सीसीटीएनएस और हेल्प डेस्क के बारे में जाना

Sat, 30 Aug 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 30 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Students learned about CCTNS and Help Desk
फोटो-29एयूआरपी 04- महिला हेल्पडेस्क की जानकारी पाती छात्राएं। संवाद
औरैया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को ‘दोस्त पुलिस’ कार्यक्रम का आयोजन सदर कोतवाली में किया गया। कार्यक्रम में आईं तिलक महाविद्यालय की 50 छात्राओं ने पुलिस से संवाद किया।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में छात्राओं ने बंदीगृह, हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस, विवेचना कक्ष और वायरलेस व्यवस्थाएं की बारीकियां समझीं। छात्राओं से संवाद करते हुए सीओ मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए 24 घंटे तैयार रहती है। अपराधियों को थाने में बंदी गृह में बंद किया जाता है। इसके बाद 24 घंटे के अंदर कोर्ट में पेश करते हुए वैधानिक कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

सीसीटीएनएस (क्राइम एंड कि्रमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम) कक्ष में शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाती है। यहां पर लगा वायरलेस सिस्टम जिलेभर में सूचनाओं के आदान प्रदान के काम आता है। जिले के कोने-कोने तक वायरलेस से पुलिस आपसी संवाद करती है। विवेचना कक्ष में पुलिस की रोजाना की गतिविधि दर्ज होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल राजकुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा पर बल दिया। छात्राओं को सदर कोतवाल का सीयूजी नंबर (9454402883) दिया। कहा कि यदि कोई बिना हेलमेट लगाए बाइक से निकले तो उनसे हेलमेट लगाने की जिद करें। फिर भी यदि अनदेखा करे तो चुपके से उनकी बाइक चलाते की फोटो सीयूजी नंबर पर भेज दे। बाइक नंबर से उनके मोबाइल नंबर को पता कराते हुए पुलिस उन्हें चेतावनी संदेश भेजेगी। हेलमेट सड़क दुर्घटना से बचाता है।

महिला अपराधों के प्रति खुलकर आवाज उठाएं
सीओ मनोज कुमार ने बताया कि महिला अपराध के प्रति खुलकर आवाज उठाएं। यदि कोई गलत गतिविधि करता दिखे तो सीयूजी नंबर पर इसकी सूचना जरूर भेंजे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस सख्ती से मामले में कार्रवाई करेगी। महिला उत्पीड़न का कोई भी मामला हो तो बेहिचक महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस स्वयं मामले को निपटाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस आपकी दोस्त है। बिना किसी झिझक के दोस्त की तरह अपनी समस्या पुलिस को बता सकते हैं।
छात्राओं के सवाल और पुलिस के जवाब
सवाल- छात्रा गुलशन ने पूछा कि ड्रोन की अफवाह इन दिनों खूब फैल रही है। उड़ते ड्रोन के जरिए चोर रेकी करते हैं। क्या इसके लिए पुलिस कोई कदम उठा रही है
- आसमान में उड़ते ड्रोन रेकी कर रहे हैं। ये महज अफवाह है। इसे लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सभी छात्राएं अपने परिजनों व पड़ोसियों को इसे लेकर जरूर जागरूक करें।

सवाल- छात्रा सुष्मिता ने पूछा कि सोशल मीडिया पर लोग अभद्र कमेंट करें तो क्या करना चाहिए।
- सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से नहीं जुड़ना चाहिए। यदि कोई सोशल मीडिया पर अभद्रता करता है तो इसकी शिकायत पुलिस से करनी चाहिए। आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाती है। आपकी पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी।
सवाल-छात्रा तनु ने पूछा कि पुलिस में अधिकारी बनने के लिए कैसे तैयारी करें।
- पुलिस विभाग में यूपीएससी, यूपीपीसीएस व दरोगा भर्ती के लिए तैयारी करनी होगी। परीक्षा व साक्षात्कार पास करने के साथ-साथ शारीरिक दक्षता भी जरूरी है। इस सब के साथ लगन से पढ़ाई करने पर आप अधिकारी बन सकते हैं।

सवाल- साइबर ठगी का शिकार हो जाएं तो क्या करें।
- साइबर ठगी का शिकार हो जाने पर तुरंत अपने नजदीकी थाना कोतवाली में साइबर हेल्प डेस्क में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इसके बाद पुलिस मामले से निपटती है। इसमें देरी नहीं करनी चाहिए।

फोटो-29एयूआरपी 04- महिला हेल्पडेस्क की जानकारी पाती छात्राएं। संवाद

फोटो-29एयूआरपी 04- महिला हेल्पडेस्क की जानकारी पाती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed