{"_id":"62cc6ae39c2a77455d644e25","slug":"student-s-body-found-hanging-on-a-noose-auraiya-news-knp7070498193","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धावस्था में फांसी के फंदे पर लटका मिला बालिका का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्धावस्था में फांसी के फंदे पर लटका मिला बालिका का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। सोमवार दोपहर गांव तैयापुर में 10 वर्षीय बालिका का शव संदिग्धावस्था में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
गांव तैयापुर निवासी वीरेंद्र मजदूरी करता है। वह सोमवार सुबह मजदूरी के लिए गया था। मां घर छोड़कर जा चुकी है। घर पर केवल दोनों बेटियां ही अकेली थीं। कक्षा पांच में पढ़ने वाली बड़ी बेटी निशा (10) सोमवार को स्कूल नहीं गई थी। जबकि कक्षा चार में पढ़ने वाली छोटी बेटी दिशा स्कूल गई थी। स्कूल से पढ़कर दोपहर लगभग 12 बजे दिशा घर लौटी तो खाना खाकर सो गई। इस बीच दोपहर में पड़ोस में रहने वाला वीरेंद्र का भतीजा टोनी घर पर गया तो देखा कि निशा घर के अंदर साड़ी के फंदे पर लटकी है। पड़ोसियों ने इसकी सूचना वीरेंद्र को दी गई। सूचना पर एसपी चारू निगम समेत कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बाद में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों के पैनल से कराया जा रहा है। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। तीन चार लोगों पर शक है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
हत्या का शक गहराया
पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया था। जिस ऊंचाई पर बालिका का शव लटकने की बात की जा रही थी। उतनी ऊंचाई पर साधारण तौर पर बालिका अपने आप नहीं पहुंच सकती। कुंडे की ऊंचाई लगभग छह फुट ऊंची बताई जा रही है। जबकि मृतका की लंबाई लगभग चार फुट बताई जा रही है। मौके पर कुंडे तक पहुंचने के लिए कोई स्टूल या कुर्सी भी नहीं मिली। इधर, पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस मृतका के पिता से पूछताछ कर रही है। उधर सूत्रों के अनुसार इस पूरे मामले में परिजनों की तरफ पुलिस की शक की सुई घूम रही है। (संवाद)