{"_id":"61043fba8ebc3e09445bf16c","slug":"student-happy-with-result-auraiya-news-knp643362319","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 12वीं के परिणाम में कोई नहीं फेल, सभी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 12वीं के परिणाम में कोई नहीं फेल, सभी अव्वल
विज्ञापन
जेपी इंटरनेशनल स्कूल में मेधावी छात्र उत्साहित मुद्रा में
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12 का रिजल्ट शुक्रवार दोपहर दो बजे जारी किया गया। बोर्ड से संबद्ध जिले के 12 स्कूल प्रबंधनों के अनुसार सभी छात्र सफल हुए हैं। मेहनत का फल पाकर छात्रों ने खुशी जताई और भविष्य में भी ऐसे ही उड़ान भरने की बात कही। वहीं शिक्षकों ने छात्रों को बधाई दी है।
शुक्रवार दोपहर दो बजे परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राएं शिक्षकों से फोन पर संपर्क करते दिखे। जिले में 40 फीसदी छात्रों के अंक 90 प्रतिशत से अधिक रहे हैं। बीबीएस स्मृति विद्यापीठ, ज्ञान स्थली एकेडमी, सेंट फ्रांसेस आनेपुर स्कूल के प्रबंधकों ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण बोर्ड परीक्षा नहीं हुई, फिर भी परिणाम काफी ठीक रहा है। बीबीएस स्मृति विद्यापीठ के प्रबंधक गौरव भूषण शर्मा ने बताया कि 95.6 प्रतिशत अंक पाकर हर्ष कुमार सिंह, विश्नु दीक्षित, अंजली पोरवाल स्कूल टॉपर रहे हैं। प्रशांत कुमार दीक्षित ने 94, अरुनोदय पाठक ने 93.6, आकाश कुमार त्रिपाठी ने 93.0, अंशिका शुक्ला ने 92.8, प्रगति पांडेय ने 92.4, अदिति चतुर्वेदी ने 91.0 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
ज्ञान स्थली अकेडमी के प्रधानाचार्य दिवाकर मिश्रा ने बताया कि 95 प्रतिशत अंक पाकर यश त्रिवेदी, कृतिका चौहान अमन यादव, अभय कुमार अवस्थी, दिव्यांशी सिंह, अमन तिवारी, निहारिका यादव, ऋषभ यादव, सौम्या तिवारी, प्रणव सिंह श्याम त्रिपाठी, अमन सिंह ने स्कूल का नाम रोशन किया है। जेपी इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य ओम नारायण चतुर्वेदी ने बताया कि कशिश शुक्ला और रोहित पांडे ने 88.6 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टॉप किया है। स्कूल पहुंचे टॉपर छात्रों को प्रधानाचार्य ने बधाई दी।
विज्ञापन
बिधूना कस्बे के इटावा रोड स्थित ब्राइट माइंड्स स्कूल के सीबीएसई बोर्ड के 12वीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के प्रधानाध्यापिका दीपिका सिंह ने बताया कि बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट से छात्र खुश हैं। बताया कि छात्र आयुष कुशवाह ने सबसे अधिक 92, विवेक यादव ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
छात्रों की सफलता पर निदेशक एके सिंह व शिक्षकों ने छात्रों को बधाई दी। रैपिड ग्लोबल स्कूल के कार्यकारी निदेशक अनुपम प्रताप सिंह ने बताया कि छात्र अभय राज ने 94.4 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टॉप किया है। जबकि जयेंद्र राठौर ने 93.6 अंक पाकर दूसरे, गौतम प्रजापति और श्याम 93.4 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। विश्णु द्विवेदी ने 93, आयुष कुमार ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
इस फामूर्ले पर बना है रिजल्ट
छात्रों को 12वीं कक्षा के यूनिट टेस्ट, मिड टर्म और प्री-बोर्ड परीक्षा की परफार्मेंस के आधार पर अंक दिए गए हैं। इसका वेटेज 40 फीसदी है। इसी प्रकार 11वीं कक्षा के फाइनल परीक्षा में सभी विषयों के थ्योरी पेपर के प्रदर्शन के आधार पर अंक मिले हैं। इसका वेटेज 30 फीसदी है। इसी तरह दसवीं के प्रमुख पांच विषयों में से तीन विषयों के थ्योरी पेपर के प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए गए हैं। पांच में से तीन विषय वह होंगे, जिनमें छात्रों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। इसका वेटेज भी 30 फीसदी रहा है।