फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   student giving massage of water conservation

छात्रों की %वारि टोली’ ने चौपाल लगाकर दिया जल संरक्षण का संदेश

Fri, 10 Sep 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
student giving massage of water conservation
45 गांव गपरियापुर में लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते छात्र - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। शार्ट फिल्में बनाकर जल संरक्षण के लिए जागरूक करने वाले छात्रों की ‘वारी टोली’ ने शुक्रवार को गांव गपचरियापुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जल की महत्ता बताई।
विज्ञापन

पानी बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहार के छात्रों ने 22 मार्च 2021 से एक अभिनव पहल शुरू की थी। कक्षा 12 गणित वर्ग के छात्र दिलीप कुशवाहा, नितिन कुमार, हरितोष कुमार, सौरभ कश्यप, अमित कुमार और सचिन कश्यप ने ‘वारी टोली’ नाम से यूट्यूब चैनल बनाया है। शार्ट फिल्में बनाकर लोगों को जल संरक्षण का महत्व बताने एवं गांव के लोगों को जागरूक करने की मुहिम शुरू की थी।
विज्ञापन

इसी अभियान के तहत गुरुवार को सहार ब्लॉक के गांव गपचरियापुर में छात्रों ने चौपाल लगाकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। टोली में शामिल सचिन ने बताया कि पानी बचाने की सोच ही सकारात्मक परिणाम देगी। दिलीप कुशवाहा ने कहा कि पानी को बचाएं लेकिन इकट्ठा न होने दें, नहीं तो बीमारियां फैलेंगी। नितिन, सौरभ और अमित ने भी लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 10एयूआरपी46- 14 अप्रैल को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा की गई प्रशंसा।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की तारीफ पा चुके छात्र
‘वारी टोली’ अप्रैल में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की तारीफ पा चुकी है। 14 अप्रैल 2021 को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने आफीशियल सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ‘वारी टोली’ की तारीफ की थी। लिखा था कि सुरक्षित जल, सुरक्षित कल, राष्ट्रीय जल दिवस के अवसर पर औरैया के स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज सहार के छात्रों की ‘वारी टोली’ दे रही है अपनी मार्मिक लघु फिल्मों के जरिये जल संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश। बच्चे सिखा रहे हैं हम बड़ों को सामूहिक जल प्रबंधन का महत्व। लघु फिल्म सुरक्षित जल सुरक्षित कल का लिंक भी साझा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed