{"_id":"699f42ceef46c7f29d0d5215","slug":"student-caught-cheating-in-st-sai-nath-inter-college-auraiya-news-c-211-1-ka11004-140444-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सेंट साईं नाथ इंटर कॉलेज में नकल करते पकड़ी गई छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सेंट साईं नाथ इंटर कॉलेज में नकल करते पकड़ी गई छात्रा
विज्ञापन
औरैया । यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान शुचिता के दावों के बीच नकल का मामला सामने आया है। बुधवार को रसायन विज्ञान की परीक्षा के दौरान सेंट साईं नाथ इंटर कॉलेज में सचल दल ने एक छात्रा को नकल करते हुए पकड़ लिया।
सचल दल प्रभारी कमलेश पांडेय ने परीक्षा केंद्र में चेकिंग शुरू की। इस दौरान टीम को एक छात्रा की गतिविधियों पर टीम को संदेह हुआ। टीम में शामिल पूनम पोरवाल ने तलाशी ली, तो छात्रा के पास से पर्ची बरामद हुई। इसमें उत्तर लिखे थे। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छात्रा की उत्तर पुस्तिका को जब्त कर ली। अधिकारियों ने बताया कि जब्त कॉपी को रिपोर्ट के साथ यूपी बोर्ड को भेज दिया गया है। इसके बाद छात्रा को परीक्षा केंद्र से बाहर कर घर भेज दिया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने बताया कि छात्रा नकल के साथ पकड़ी गई है। इसकी रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी गई है। (संवाद)