फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Student beaten for not being able to solve maths question

Auraiya News: गणित का सवाल न बता पाने पर छात्रा को पीटा

Tue, 09 Sep 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 09 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Student beaten for not being able to solve maths question
फोटो 09 एयूआरपी 05 छात्रा की पीठ पर स्याह निशान । संवाद
बिधूना। थाना बेला के प्रावि पुरवा हृदय में गणित का सवाल न बता पाने पर प्रधानाध्यापक ने चौथी कक्षा की छात्रा को पीट दिया। इससे छात्रा को गंभीर चोटें आईं हैं। मामले में छात्रा के दादा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छात्रा का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन


गांव निवासी सुरेशचंद्र ने बताया कि उसकी 10 वर्षीय पौत्री नेहा गांव के प्रावि. में कक्षा चार की छात्रा हैं। सोमवार को नेहा स्कूल गई थी तभी प्रधानाध्यापक लालाराम ने छात्रा से गणित का सवाल पूछा। छात्रा सवाल का जवाब नहीं दे सकी। इस पर प्रधानाध्यापक ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी। स्कूल से घर लौटी छात्रा ने शरीर पर पिटाई से आईं चोटें दिखाईं। आरोप है कि प्रधानाध्यापक का रवैया पहले से ही छात्रों के प्रति अच्छा नहीं रहा है।
विज्ञापन

छात्रा के साथ पहले भी कई बार मारपीट की गई है। इससे वह स्कूल जाने से डरने लगी है। शिकायत पर बेला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और पीड़ित छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया है। सहार के बीईओ उपेंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार को उन्हें मामले की जानकारी मिली हैं। स्कूल जाकर मामले की जांच की जाएगी। पुलिस को अगर छात्रा के परिजनों ने तहरीर दी है तो पुलिस अपनी जांच करेगी। उधर, सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शिक्षक के खिलाफ बीएसए को पत्र भेजा गया हैं। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed