फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   strike, AURIYA NEWS

निजी वाहन चालकों की हड़ताल से भटके यात्री

Wed, 15 Jan 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
strike, AURIYA NEWS
मुरादगंज (औरैया)। डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान निजी सवारी वाहन चालकों ने किराया बढ़ाने के लिए मंगलवार को दिन भर बाबरपुर से औरैया मार्ग पर सेवाएं ठप रखीं। रोडवेज बसों के भी अंदर ना आने के कारण पूरे दिन ग्रामीण इलाकों से आने-जाने वाले लोग परेशान रहे। ज्यादातर लोग निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन

बाबरपुर-औरैया मार्ग पर सवारियां ढोकर गुजर-बसर करने वाले निजी सवारी वाहन चालकों ने मंगलवार को सुबह से ही स्थानीय चौराहे पर वाहनों को कतार में खड़ा करा दिया। बाबरपुर से औरैया जाने वाले सभी वाहनों को खाली कराकर उन्हें भी यहीं खड़ा कर दिया। विरोध करने पर कुछ वाहन चालकों के साथ छिटपुट मारपीट भी की गई। इस दौरान हड़ताल समर्थकों ने हाईवे पर पहुंचकर वहां से औरैया जाने वाले वाहनों को भी खाली कराकर खड़ा कर दिया। वाहन चालकों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में डीजल की कीमतों में वृद्धि होने से उनका बजट गड़बड़ा गया है। दिन भर मेहनत करने के बावजूद भी शाम को उन्हें कोई बचत नहीं हो रही है। जिस कारण किराया बढ़ाने पर सहमति बनी। पर क्षेत्रीय जनता बढ़ा हुआ किराया देने को राजी नहीं है। इस कारण क्षेत्रीय जनता को अपनी मुश्किलों का अहसास कराने के लिए एक दिन कि हड़ताल आयोजित की गई है। सवारी वाहनों की हड़ताल के चलते आसपास के क्षेत्रों से औरैया व अन्य जगहों पर जाने के लिए घर से निकले लोग दैनिक मजदूर छात्र व अन्य इधर-उधर भटकते नजर आए। दूसरी ओर, रोडवेज की बसें भी अंदर ना आने के कारण पूरे दिन ग्रामीण हाईवे किनारे बसो का इंतजार करते रहे। इस दौरान बहुत से लोग समय से वाहन ना मिलने से अपने घरों को वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed