फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   strike

23 नवंबर तक जारी रहेगी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल

Wed, 20 Nov 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
strike
औरैया। बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से पीएफ घोटाले के आरोपियों को जेल भेजने व प्रदेश सरकार से उनके भविष्य की निधि को सुरक्षित होने से संबंधित श्वेत पत्र जारी किए जाने आदि मांगों को लेकर 18 नवंबर से कार्य बहिष्कार हड़ताल शुरू कर दी है, इससे पूरा कामकाज ठप है। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर यह हड़ताल अभी 23 नवंबर तक चलेगी। उधर, दो दिनों में हड़ताल से विभाग को अब तक 25 लाख रुपये रेवेन्यू का नुकसान हुआ है। इसी क्रम में मंगलवार को सदर बिजली डिवीजन पर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बिजली विभाग की ओर से प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे धरना प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार आंदोलन के चलते मंगलवार से बिजली कार्यालय में सब कामकाज ठप कर बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों ने मंडल कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस संबंध में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के जिला सचिव नरेंद्र कुमार ने कहा कि बिजली अधिकारियों द्वारा अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पाई-पाई कर जमा की गई धनराशि को भ्रष्टाचारियों ने पल भर में बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर यह कार्य बहिष्कार आंदोलन 23 नवंबर तक जारी रहेगा। इस पर भी यदि शासन ने उनकी मांगों को अनदेखा किया तो फिर 24 नवंबर को केंद्रीय कार्यशाला की बैठक में आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed