फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Streets filled with water due to heavy rain

Auraiya News: झमाझम हुई बारिश से गलियों में भरा पानी

Wed, 11 Sep 2024 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Streets filled with water due to heavy rain
औरैया। बुधवार को सुबह से तेज बारिश ने शहर में कई जगह जल निकासी की सही व्यवस्था न होने की पोल खोल दी। गलियों में जलभराव हो गया। अजीतमल में थाना कार्यालय, वन विभाग कार्यालय और तहसील के मुख्य गेट पर पानी भर गया। वहीं सबसे बदहाल व्यवस्था सब्जी मंडी बाबरपुर की देखने को मिली। बाबरपुर कस्बा में लगने वाली साप्ताहिक सब्जी मंडी में का दिन होने के चलते आये दुकानदारों ने अपनी अपनी सब्जी की दुकान लगाई, लेकिन लगातार हुई बारिश में पानी करीब एक फीट तक भर गया। कोतवाली के मुख्य गेट व वन विभाग कार्यालय के सामने व तहसील गेट के सामने तथा मुगल रोड भी पानी भरा होने के चलते लोगों को भरे हुए पानी के बीच से होकर निकलना पड़ा। औरैया के मोहल्ला ब्रह्मनगर, आवास विकास कॉलोनी, गोविंदनगर, बनारसीदास समेत कई जगह जलभराव देखने को मिला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed