{"_id":"6edddb1d5af7d46214d166524dcd6688","slug":"straw-fire-destroyed-two-families-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूसे में लगी आग से दो परिवार तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूसे में लगी आग से दो परिवार तबाह
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
Updated Wed, 06 May 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल क्षेत्र के ग्राम बर्रु के एक घर में भूसे में लगी आग से दो परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। लगभग ढाई घंटे के बाद आग को बुझाया गया। परिजन आग लगने का कारण नहीं बता पाए। अनुमान है कि दोनों परिवारों में करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मंगलवार को पूर्वान्ह साढ़े 10 बजे ग्राम बर्रु के सुरेश पुत्र सुंदरलाल के घर के एक कमरे में रखे भूसे में आग लग गई। पड़ोस में रहने वाले उसके भाई रमाकांत के घर में भी आग लग गई।
विज्ञापन
ग्रामीण एवं परिजन सबमर्सिबल आदि से पानी लेकर आग बुझाने में लग गए और पुलिस व फायरब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सुरेश के घर में रखा अनाज, भूसा समेत अन्य गृहस्थी का लगभग डेढ़ लाख रुपए का सामान जल गया जबकि रमाकांत के घर में भी लगभग एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन