{"_id":"6416101ee8b68342790c0134","slug":"stp-plant-will-be-built-on-jalaun-road-with-three-crores-auraiya-news-c-12-1-129512-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तीन करोड़ से जालौन रोड पर बनेगा एसटीपी प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तीन करोड़ से जालौन रोड पर बनेगा एसटीपी प्लांट
विज्ञापन
औरैया। शहर में 40 साल बाद स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत सीवर लाइन बनाने की योजना पर कवायद शुरू हो गई है। जालौन रोड पर एसटीपी(सीवर ट्रीटमेंट प्लांट) बनाने के लिए तीन करोड़ की मजूरी मिली है। पूरी परियोजना पर 66 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसमें पूरे शहर में सीवर लाइन के लिए पाइप डाली जाएगी। नगर पालिका ने इसके लिए डीपीआर तैयार करनी शुरू कर दी है। कार्यदायी संस्था जल निगम काम कराएगी।
सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए अगस्त 2022 में सर्वे कराया गया था। इसके बाद अब जाकर परियोजना को मंजूरी मिली है। नगर पालिका ने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए नगर पालिका क्षेत्र के जालौन रोड पर जमीन चिह्नित की है। यहीं पर तीन करोड़ रुपये की लागत से सबसे पहले ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। जिससे अब लोगों सीवरेज की समस्या से जल्द निदान मिलेगा।
बता दें कि शहरी क्षेत्र में 1985 के दशक में अंडर ग्रांउड पड़ी सीवर लाइन के चोक होने के बाद से आज तक लोगों को घरों के बाहर टैंक बनाकर और सीधे नाले में मल बहाकर सीवर की समस्या का समाधान करना पड़ रहा है। जिससे नालों में गंदगी भरी रहने से लोगों को सड़ांध का भी सामना करना पड़ता है। वहीं, बारिश व नाले नालियां चोक होने पर सीवर का पानी सड़कों पर बहता है। शहर के लोगों में सीवर लाइन की जरूरत एक लंबे अर्से से महसूस की जा रही थी। जिस पर शासन से स्वच्छ भारत मिशन अभियोजन के तहत हरी झंडी मिलने के बाद शहर में सीवर लाइन बनाए जाने केे लिए प्रस्ताव तैयार करने और सर्वे का काम कराए जाने के आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन
-- -- -
कूड़ा निस्तारण के लिए जालौन रोड पर लगेगी मशीन
शहर को स्वच्छ बनाने की ओर तेजी से कवायद चल रही है। सौंधेमऊ में बने एमआरएफ सेंटर की शुरुआत के साथ ही अब शहर से निकलने वाले कूड़े को अलग करने के लिए जालौन रोड पर एक मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए भेजे गए प्रस्ताव पर मंजूरी मिल गई है। अभी तक जालौन रोड किनारे एक जगह पर कूड़ा डंप किया जाता था। अब यहीं पर तीन करोड़ 15 लाख रुपये से कचरे को अलग करने के लिए आधुनिक मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए नगर पालिका ने तैयारी शुरू की है।
-- --
बोले जिम्मेदार..
सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के मंजूरी मिल गई है। डीपीआर तैयार की जा रही है। जल्द ही इस परियोजना पर काम किया जाएगा। जालौन पर चिंहित जमीन पर तीन करोड़ रुपये की लागत से एसटीपी प्लांट बनाया जाना है। इसके साथ ही पूरे शहर में पाइल लाइन बिछाई जाएगी।- रामआसरे कमल, ईओ, नगर पालिका