फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sticks fired in two sides, old man died, five injured

दो पक्षों में चलीं लाठियां, वृद्ध की मौत, पांच घायल

Tue, 14 Jun 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sticks fired in two sides, old man died, five injured
धमेंद्र। संवाद - फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में सोमवार सुबह दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने दोनों पक्षों से घायल छह लोगों को अजीतमल सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ रिपोर्ट दर्ज की है। बताते हैं कि रविवार रात भी दोनों पक्षों में शराब के नशे में खेत बेचने का दबाव डालने पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरोड़ी में संतोष कुमार (55) व धर्मेंद्र के बीच सोमवार सुबह नौ बजे झगड़ा हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसी बीच किसी ग्रामीण की सूचना पर यूपी 112 व कोतवाली पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने एक पक्ष से घायल संतोष कुमार, पत्नी मीरा और पुत्र राजू और दूसरे पक्ष से धर्मेंद्र,, राजेश्वरी देवी पत्नी श्याम सिंह, राजीव पुत्र श्याम सिंह को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहां पर इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई। फिर डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर राजू, मीरा व दूसरे पक्ष से राजेश्वरी को सैफई और राजीव व धर्मेंद्र को जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि राजू की तहरीर पर धर्मेंद्र, छोटू ,संजीव, विपिन, लल्ली, होम सिंह, सुरजीत, रौली सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि ग्रामीणों के अनुसार, अविवाहित धर्मेंद्र के माता-पिता की मौत हो चुकी है। गांव में उसका खेत है, जिसे संतोष कुमार अपने रिश्तेदार को खरीदवाना चाहता है। लेकिन धर्मेंद्र खेत बेचने के लिए तैयार नहीं है। इसी बात पर शराब के नशे में रविवार रात को दोनों में झगड़ा हुआ था। सोमवार सुबह फिर झगड़ा होने पर धर्मेंद्र के बचाव में नजदीकी श्याम सिंह का परिवार आ गया।

राजीव कुमार। संवाद

राजीव कुमार। संवाद- फोटो : AURAIYA

 राजू। संवाद

राजू। संवाद- फोटो : AURAIYA

राजेश्वरी। संवाद

राजेश्वरी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed