फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Staying alert can avoid filariasis

सजग रहकर फाइलेरिया से बच सकते

Sun, 15 May 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Staying alert can avoid filariasis
सजग रहकर फाइलेरिया से बच सकते
विज्ञापन

दो दिन में 2.74 लाख लोगों ने खाई फाइलेरिया की दवा
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। फाइलेरिया एक घातक बीमारी है, जो शरीर को धीरे-धीरे खराब करती है। यही कारण है कि इस बीमारी की जानकारी समय पर नहीं हो पाती है। हालांकि सजगता से फाइलेरिया बीमारी से बचा जा सकता है। 12 मई से शुरू हुए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग 2.74 लाख से अधिक लोगों को फाइलेरिया की दवा खिला चुका है।

फाइलेरिया उन्मूलन के नोडल अधिकारी/ एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि फाइलेरिया के कोई लक्षण स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते हैं। हालांकि बुखार, बदन में खुजली और पुरुष के जननांग और उसके आसपास दर्द व सूजन की समस्या होती है। इसके अलावा पैरों और हाथों में सूजन, हाइड्रोसील भी फाइलेरिया के लक्षण हैं। इस बीमारी में हाथ और पैरों में हाथी पांव जैसी सूजन आ जाती है। फाइलेरिया का संक्रमण बचपन में ही आ जाता है, लेकिन कई साल तक इसके लक्षण नजर नहीं आते हैं। फाइलेरिया न सिर्फ व्यक्ति को विकलांग बना देती है, बल्कि इससे मरीज की मानसिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। फाइलेरिया से बचाव के लिए शुरू हुए अभियान के तहत 12 व 13 मई को दो वर्ष से लेकर 15 वर्ष से अधिक 2,74,762 लोगों को टीम के 1439 सदस्य दवा खिला चुके हैं। 27 मई तक दवा खिलाई जानी है। इस दवा का सेवन दो साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती व गंभीर रोग से पीड़ित लोगों को छोड़कर सभी को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed