फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Stamp denied commotion

डाक टिकट न मिलने पर किया हंगामा

Fri, 20 Nov 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 20 Nov 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Stamp denied commotion
तीन दिन से डाक टिकट के लिए भटक रहे छात्रों ने शुक्रवार को डाकघर में हंगामा किया। आवेदकों का कहना था कि वह तीन दिन से चक्कर काट रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें डाक टिकट नहीं दिए जा रहे हैं। जिससे उनके फार्म अभी तक पोस्ट नहीं हो सके हैं। इससे उनमें विभागीय कर्मचारियों के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी राहुल ने बताया कि उसने एयरफोर्स में भर्ती के लिए आवेदन फार्म भरा है। फार्म भेजने के लिए टिकट की जरूरत है। दो दिन से पोस्ट आफिस आ रहा हूं। लेकिन हर बार टिकट नहीं हैं कहकर टरका दिया जाता है।
विज्ञापन


शहर से दस किलोमीटर दूर ककोर निवासी अंकित ने बताया कि उनके गांव में डाक टिकट मिलने की कोई व्यवस्था नहीं है। वह तीन दिन से शहर के मुख्य डाकघर के चक्कर लगा रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें टिकट उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। कभी कर्मचारी के काउंटर पर न होने तो कभी टिकट खत्म होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया जाता है। शहर के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी मोहित ने बताया कि वह भी एयरफोर्स का फार्म डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेकिन टिकट न मिल पाने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। वहीं पोस्ट मास्टर से शिकायत की तो खजाना बंद होने की समस्या बता दी। ऐसे में वह बहुत ही परेशान है। पोस्ट मास्टर जिलेदार शाक्य ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के कारण कुछ समस्या हो रही है। हालांकि कर्मचारी काउंटर पर सुबह से ही टिकट की बिक्री कर रहे हैं। अब टिकट खत्म हो गए हैं और खजाना भी बंद है। इससे थोड़ी समस्या हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed