फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Stalls collapse was gritty music conference

पंडाल ढहने से किरकिरा हुआ संगीत सम्मेलन

Mon, 02 Mar 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 02 Mar 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Stalls collapse was gritty music conference

शरदोत्सव प्रदर्शनी की कार्यक्रमों के अंतिम श्रृंखला में रविवार शाम को नुमाइश पंडाल में संगीत सम्मेलन आयोजित किया गया। संगीत सम्मेलन परवान चढ़ा ही था कि बारिश संग आई तेज हवाआें से मजा किरकिरा हो गया।

विज्ञापन

 
संगीत सम्मेलन का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने किया। बाद में नई दिल्ली की थाउजेंड डांस इवेंट ग्रुप के कलाकारों ने जलवे बिखेरते हुुए एक के बाद एक फिल्मी गीतों के तराने छेड़े। ग्रुप की एंकर स्नेहा व अर्पित ने चुटकलों से दर्शकाें को लोटपोट कराया।
विज्ञापन


वहीं ग्रुप के कलाकारों ने- ओ राजा जी बाजा बाजी की न बाजी गीत पर नृत्य कर मौजूद लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। सईया जी दिलवा मांगे रे गमछा बिझाई के, चिपकाई ले सईया फेवीकोल से गीत गाकर मौजूद लोगों को रोमांच भरा ही था कि अचानक बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में चली तेज हवाओं से पंडाल भी ढह गया। पंडाल के गिरने से वहां भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। कार्यक्रम आयोजकों को बीच में ही कार्यक्रम समाप्त करने की घोषणा करनी पड़ी। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि लालजी शुक्ला, आशीष अग्रवाल, राजेश बाजपेई, नरेंद्र तोमर, विवेक पोरवाल आदि सभासद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed