{"_id":"5f9c5bca8ebc3e9bed14ba43","slug":"sports-auraiya-news-knp5915098109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी हॉक्स दिबियापुर टीम पहुंची सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी हॉक्स दिबियापुर टीम पहुंची सेमीफाइनल में
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। दादा भाई स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम लीग मैच सिटी हॉक्स एकेडमी दिबियापुर और एनपीएस एकेडमी सहार के बीच खेला गया। सिटी हॉक्स एकेडमी दिबियापुर ने 104 रन से जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर निखिल पुली लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए। मैच का उद्घाटन ख्यातिलब्ध चिकित्सक डॉ. संतोष राजपाल ने किया।
मंडी समिति दिबियापुर में खेले गए मैच में टॉस जीत कर सिटी हॉक्स एकेडमी दिबियापुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 179 रन बनाए। इसमें मोहन चौहान ने सर्वाधिक 36, अभिषेक कुमार ने 32 और सुनील पाल ने 25 रन बनाए। एनपीएस एकेडमी के धर्मेंद्र ने 4 ओवर में 32 रन देकर 5 विकेट लिए। जवाब में एनपीएस एकेडमी की टीम 75 रन पर सिमट गई। आकाश ने सर्वाधिक 17, युवराज ने 14 और आरिफ ने 10 रन हासिल किए।
सिटी हॉक्स एकेडमी दिबियापुर के गेंदबाज अंश ने 3 विकेट और निखिल पुली व सुनील पाल ने 2-2 विकेट लिए। सिटी हॉक्स दिबियापुर के निखिल पुली सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच रहे। मैच में शरीक उस्मानी और प्रिंस कुमार अंपायर रहे। कमेंटरी प्रेम कुमार ने की। इस दौरान धीरू सेंगर, शिवम शुक्ला, दीपू यादव, राजा ठाकुर, बबलू यादव व जब्बर राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आयोजकों के अनुसार शनिवार सुबह 8 बजे से पहला सेमीफाइनल सिटी हॉक्स एकेडमी दिबियापुर और अमरनाथ क्रिकेट एकेडमी मथुरा के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमी फाइनल सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स क्लब अलीगढ़ और उरई के बीच दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा।