{"_id":"5e1f5ddc8ebc3e4ada3f0182","slug":"sports-auraiya-news-knp5386559109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईशु, शुभनेस, संजय और शिवम की पंतग श्रेष्ठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईशु, शुभनेस, संजय और शिवम की पंतग श्रेष्ठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। कस्बा स्थित इंडियन किड्स प्ले स्कूल में मकर संक्रांति के पर्व पर बुधवार को काइट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों ने तरह-तरह की रंग बिरंगी पतंगे बनाई। इसमें ईशू, शुभनेस, संजय व शिवम की पतंग पुरस्कार के लिए चयनित की गई।
काइट मेकिंग प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में खूब उत्साह रहा। प्रतियोगिता की शुरुआत में विद्यालय की प्रबंधक ओजस्वनी यादव ने मकर संक्रांति की पौराणिक कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि आज के दिन भगवान सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने जाते हैं और शनि के स्वामी मकर हैं। इसलिए आज के दिन को हम मकर संक्रांति के रूप में मनाते हैं।
मान्यता है कि आज के दिन तिल, खिचड़ी व अन्य सामग्रियों का दान करने से पुण्य मिलता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने प्रतियोगिता में सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान राहुल शर्मा, विनय सेंगर, दीपक, मोहित राजपूत, सुनीता यादव, अनुराधा व आकांक्षा आदि मौजूद रहीं।