{"_id":"5dc7072c8ebc3e5b0e30deba","slug":"sports-auraiya-news-knp524854457","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसी ने बांग्लादेश में चल रही विश्व चैंपियनशिप कराटे का फाइनल जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसी ने बांग्लादेश में चल रही विश्व चैंपियनशिप कराटे का फाइनल जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। अजीतमल विकास खंड के गांव हजरतपुर निवासी मानसी राजपूत ने बांग्लादेश के ढाका में हो रही विश्व कराटे चैंपियनशिप में बांग्लादेश की खिलाड़ी को हराकर फाइनल जीत लिया। देश का नाम रोशन करने पर मानसी को क्षेत्रीय लोगों ने बधाई दी है।
गांव हजरतपुर निवासी हरपाल राजपूत की पुत्री मानसी राजपूत ने विदेश में भारत का परचम फहराकर देश का नाम रोशन किया है। पिता हरपाल राजपूत बताते हैं कि उनकी बेटी ने शुरुआती शिक्षा प्राथमिक विद्यालय हजरतपुर में हासिल की है।
मानसी की मां शशि प्रभा गृहणी हैं। उनकी रेलवे में इंजीनियर के पद पर नौकरी लगने के बाद बड़ौदा में उन्हें तैनाती मिली है। इसके चलते वह लोग परिवार समेत बड़ौदा में ही रहने लगे हैं। उनकी दो बेटियों और एक बेटा में दूसरे नंबर की मानसी को बचपन से ही खेल कूद में रुचि थी। इसके चलते उन्होंने मानसी को एक अच्छा खिलाड़ी बनाने के लिए एक कोच लगा दिया, जो घर पर आकर ही प्रशिक्षण देने लगा।
विज्ञापन
बताया कि घर पर प्रशिक्षण देने का फायदा यह मिला कि बड़ी बेटी नैंसी और बेटा आयुष के सिर पर भी कराटे का जुनून सवार हो गया। मानसी की बड़ी बहन नैंसी गुजरात राज्य से प्रदेश स्तर की चैंपियन विजेता है। और छोटा भाई आयुष कराटे की जनपदीय चैंपियनशिप (जूनियर वर्ग में) गोल्ड मेडलिस्ट है।
अमेरिका के सेंटगायो में आयोजित विश्व कराटे चैंपियनशिप में भारत की तरफ से मानसी राजपूत को खेलने का मौका मिला। मानसी यहां पर सेमी फाइनल में पहुंची। जिसके बाद दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप ढाका बांग्लादेश में आयोजित हुई। जहां फाइनल मुकाबले तक पहुंची। फाइनल मुकाबले में मानसी राजपूत ने बांग्लादेश की खिलाड़ी खातून अजमरी को 8-0 से हराकर मुकाबला जीत लिया। मानसी की इस उपलब्धि पर चाचा कोमल राजपूत, शिक्षक नेता अरविंद राजपूत, रितुराज दुबे, दीपक दुबे, होशियार सिंह राजपूत, इंद्रपाल गुर्जर आदि ने खुशी जताई है।