फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Splinter wall , broken doors at schools

दरकती दीवार, टूटे दरवाजे हैं विद्यालयों की पहचान

Wed, 13 May 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 13 May 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Splinter wall , broken doors at schools

जिले में परिषदीय विद्यालयों का हाल बेहाल है। दरकती दीवार, टूटे दरवाजे, कमरोें में गंदगी के ढेर अब विद्यालयों की पहचान बन चुके हैं। नया शिक्षा सत्र शुरू हुए  एक माह बीत चुका है, फिर भी विभाग द्वारा समुचित व्यवस्था नहीं की गई है।

विज्ञापन



शहर में खंडहर इमारतों में चल रहे सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत पर अधिकारियों की संवेदनहीनता बरकरार है। अनदेखी के चलते इन विद्यालयों में पढ़ रहे नौनिहालों की जान पर बनी हुई है।
विज्ञापन



 

दयानंद बाल मंदिर, सुरान - औरैया। नया शिक्षा सत्र शुरू हुए एक माह बीत चुका है, लेकिन अभी भी शहर के विद्यालयों की हालत बदतर बनी हुई है। मंगलवार को जब अमर उजाला टीम ने विद्यालयों की हकीकत जानी तो हालात कुछ और ही बयां कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विकास खंड सदर के ग्राम सुरान में झाड़ियों के बीच स्कूल बना हुआ था। विद्यालय के कक्ष पूरी तरह से जर्जर हो च हैं। टूटी खिड़कियां व दरवाजे विद्यालय की दुर्दशा बयां कर रहे हैं। आसपास के लोगोें पूछे जाने पर बताया कि जो कुछ है, सब आपके सामने है...





नारायनपुर जूनियर विद्यालय - औरैया। विद्यालयों की पड़ताल के दौरान टीम नारायनपुर जूनियर विद्यालय पहुंची तो यहां जर्जर अवस्था में बिल्डिंग बनी हुई थी। दरकती दीवार, टूटे दरवाजे इस विद्यालय की पहचान बने हुए थे।



वहीं विभाग परिषदीय विद्यालय में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद होने के दावे कर रहा है। हकीकत में यह विद्यालय कुछ और ही बयां कर रहे हैं।



नई बिल्डिंग बनकर तैयार है, उसी विद्यालय में बच्चों को पढ़ाया जाएगा।- राजेश कुमार श्रीवास- बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed