{"_id":"62acd4373e50e0237f113f3c","slug":"speeding-car-fell-into-bamba-seven-injured-auraiya-news-knp7029141152","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार बंबा में गिरी, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार बंबा में गिरी, सात घायल
विज्ञापन
पुलिया की दीवार तोड़ते हुए बंबा में गिरी कार। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला (औरैया)। बेला-बिधूना मार्ग पर ग्राम छहरी स्थित कंसुआ पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए एक अनियंत्रित कार बंबा में गिर गई। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। पुलिस को सूचना देकर ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला।
कानपुर नगर के बर्रा आठ निवासी गौरव गुप्ता शुक्रवार सुबह मां शीला, पत्नी बीना, भाई सौरभ गुप्ता, भाभी पूजा गुप्ता, बच्चे संस्कार व आरोही के साथ मैनपुरी के ग्राम खुमाऊनगरा में एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। ग्राम छहरी में कंसुआ पुलिया से पहले कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए बंबा में जा गिरी।
बंबा में कार के गिरने से चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर किसान दौड़े और पानी में कूदकर कार सवार सभी लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला। बेला थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।