{"_id":"60b5269e8ebc3e9a955d6d78","slug":"special-vaccination-from-today-auraiya-news-knp6314884146","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 वर्ष से कम आयु के माता-पिता को लाना होगा जन्म प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 वर्ष से कम आयु के माता-पिता को लाना होगा जन्म प्रमाण पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। आज से 18 से 44 साल आयु वालों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू होगा। लाभार्थियों को निर्धारित सेंटर पर ही वैक्सीन लगवानी होगी। इसके लिए उन्हें मोबाइल पर प्राप्त मैसेज दिखाना होगा। इसके मिलान के बाद ही टीका लगेगा। जिले में टीकाकरकण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सात सेंटर बनाए जाने के साथ ही चार वर्क प्लेस सीवीसी बनाई गईं हैं।
नोडल एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि विशेष टीकाकरण में 18 से 44 साल के लोगों को डोज लगेगी। जिसके लिए पांच जून तक के लिए स्लॉट बनाए गए थे, जो बुक हो चुके हैं। टीमों को वैक्सीन मंगलवार सुबह उपलब्ध कराईं जाएंगी। सुबह 10 बजे से तीन बजे तक सभी सेंटरों पर टीकाकरण अभियान चलेगा। बताया कि वर्क प्लेस सीवीसी टीमें उन स्थानों पर जाएंगी, जहां एक बार में 50 लाभार्थी टीकाकरण कराने के लिए तैयार होंगे।
लक्ष्यवार वैक्सीनेशन सेंटर
- 50 शैय्या जिला अस्पताल , 150
- 100 शैय्या युक्त जिला चिकित्सालय चिचौली, 150
- बिधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 50
- सहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 50
- अछल्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 50
- अजीतमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 50
- दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 50
वर्क प्लेस सीवीसी टीमें और लक्ष्य
- सूचना विभाग/प्रेस क्लब औरैया, 50
- बैंकर्स कर्मी, नगर पालिका इंटर कालेज औरैया, 50
- जनपद न्यायालय/मीटिंग हॉल औरैया, 50
- गेल में, 50
- विशेष फैमिली सेंटर नेहरू इंटर कालेज औरैया, 50
12 से कम उम्र के बच्चों के अभिभावक इसका रखें ध्यान
स्पेशल फैमिली सेंटर नेहरू इंटर कालेज में 12 साल से कम उम्र वाले बच्चों के परिजनों का टीकाकरण होगा। इस सेंटर पर पहुंचने वाले लोगों को बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र या उसका आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य होगा। ताकि बच्चे की वास्तविक उम्र की जानकारी की हो सके।
विज्ञापन
ये भी जरूरी
लाभार्थी को टीकाकरण कराने के लिए उसी सेंटर पर पहुंचना होगा, जहां उसे स्लॉट मिला है। सेंटरों पर पहचान के लिए आधार कार्ड, डीएल या फिर वोटर आईडी कार्ड लेकर जाना होगा। साथ ही वह मोबाइल भी लेकर जाना है, जिस पर स्लॉट बुक होने के बाद मैसेज प्राप्त हुआ है। मैसेज आईडी से ही टीकाकर्मी/स्वास्थ्य कर्मी मिलान के बाद टीकाकरण करेगा। इसके बाद कार्ड मुहैया कराया जाएगा। जिस पर लाभार्थी का ब्योरा होगा और दूसरी डोज लगने की तिथि भी दर्ज होगी।
वर्जन
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि टीकाकरण अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। प्रतिदिन एक हजार लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाना है। गांव-गांव में स्वास्थ्य टीमें लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक भी कर रहीं हैं।