{"_id":"5ede78788ebc3e905528ef22","slug":"special-train-will-leave-for-workers-on-june-12-auraiya-news-knp564468717","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन 12 को प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले से पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन 12 को प्रस्तावित
विज्ञापन
फोटो 21 स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह के साथ एडीएम एमपी सिंह एवं एएसपी कमलेश दीक्षित ने श्रमिकों को भ?
- फोटो : AURAIYA
फोटो 21 स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह के साथ श्रमिकों के भेजने के बारे में चर्चा करते एडीएम एमपी सिंह व एएसपी कमलेश दीक्षित।
12 जून को श्रमिकों को लेकर रवाना होगी स्पेशल ट्रेन
ईंट भट्ठों पर काम करने वाले बिहार, झारखंड व छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को घर भेजने की कवायद
संवाद न्यूज ऐजेंसी
दिबियापुर (औरैया)। औरैया जिले में ईंट भट्ठों पर काम करने वाले बिहार, झारखंड व छत्तीसगढ़ के श्रमिकों प्रशासन ने उनके घर पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को रेल महकमे के अधिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए रूपरेखा तैयार की। उम्मीद जताई जा रही है कि 12 जून को फफूंद रेलवे स्टेशन से पहली बार श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1750 श्रमिकों को लेकर रवाना होगी।
बरसात शुरू होते ही ईंटों का उत्पादन बंद हो जाएगा। ईंट भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने के लिए ईंट भट्ठा एसोसिएशन ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन की मांग की थी। ईंट भट्ठों पर काम करने वाले बिहार, झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के 2755 श्रमिक चिंह्ति किए गए हैं। 12 जून को प्रस्तावित पहली ट्रेन से लगभग 1750 यात्रियों को भेजे जाने की उम्मीद है। इसकी तैयारियों के लिए स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में एडीएम एमपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने फफूंद रेलवे स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह, रेलवे के यातायात निरीक्षक मीणा, ईंट भट्ठा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह कुशवाह, अनिल कुमार गुप्ता के साथ बैठक की।
स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह के अनुसार 12 जून को श्रमिक स्पेशल प्रस्तावित है। इसके लिए मजदूरों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। सूची उपलब्ध होते ही रेल उच्चाधिकारियों से ट्रेन के रैक की डिमांड की जाएगी। अभी मजदूरों को इकट्ठा कर थर्मल स्क्रीनिंग करने का स्थान चिंह्ति नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
---