फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Special Summer Express stopped due to brake bindingSpecial Summer Express stopped due to brake binding

Auraiya News: ब्रेक बाइंडिंग होने से खड़ी हुई स्पेशल समर एक्सप्रेस

Fri, 15 May 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 15 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Special Summer Express stopped due to brake bindingSpecial Summer Express stopped due to brake binding
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रूट पर शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजकर 25 मिनट पर 03293 नई दिल्ली स्पेशल समर एक्सप्रेस के पहियों में ब्रेक बाइंडिंग हो गई। इससे ट्रेन को पाता स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन कानपुर से इटावा की ओर जा रही थी।
विज्ञापन

लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को ट्रेन में तकनीकी खराबी की जानकारी दी। स्टेशन मास्टर की जानकारी पर पहुंचे रेलकर्मी खराबी को दूर करने का प्रयास करने लगे। करीब 25 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन को 12 बजकर 50 मिनट पर रवाना किया गया। पाता स्टेशन से रवानगी के बाद ट्रेन को अछल्दा स्टेशन पर पांच मिनट के लिए रोका गया। यहां रेल कर्मियों ने जांच कर गंतव्य की ओर रवाना किया।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि ब्रेक बाइंडिंग की वजह से ट्रेन को रोका गया था। तकनीकी टीम द्वारा खामी को दूर कर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ट्रेन लेट होने से यात्री रहे परेशान

दिबियापुर। फफूंद स्टेशन पर शुक्रवार को इटावा जाने वाली गोविंदपुरी-अलीगढ़ पैसेंजर, कानपुर सेंट्रल-इटावा पैसेंजर, गोमती एक्सप्रेस व महानंदा एक्सप्रेस आधा घंटा देर से पहुंची। इसके अलावा नेताजी एक्सप्रेस सवा घंटा, कानपुर-टूंडला पैसेंजर पौन घंटा, दिल्ली जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पौन घंटा लेट रही। इसके साथ ही लखनऊ-आगरा सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा व कानपुर जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस पौन घंटा लेट होने से यात्री परेशान रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed