{"_id":"6ac3ecb61f5069319300b319","slug":"sp-workers-visit-villages-seek-support-for-pda-public-outreach-meetings-auraiya-news-c-211-1-aur1024-152748-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गांवों में पहुंचे सपाई, पीडीए जनचौपाल के लिए मांगा समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गांवों में पहुंचे सपाई, पीडीए जनचौपाल के लिए मांगा समर्थन
विज्ञापन
औरैया। अटसू स्थित प्रकाश उत्सव गार्डन में छह अक्तूबर को प्रस्तावित पीडीए जनचौपाल को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के नेतृत्व में अजीतमल क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और जनचौपाल में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का न्योता दिया।
कार्यकर्ताओं ने कुल्हुरुआ, चावरपुर, राउपुर, आलमगीरपुर, जानिशनगर, तेज का पुरवा और चकसत्तापुर समेत पुरवा हरसहाय, लालपुर, कल्ले का पुरवा, मोद्दीनपुर व अटसू में जनसंपर्क किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा और आलोक कुमार शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
पदाधिकारियों ने बताया कि पीडीए जनचौपाल का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और जनसरोकारों को सुनना है। कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर लोगों को आयोजन से जोड़ने की अपील की गई।
विज्ञापन
अभियान के दौरान राजकुमार गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ गांवों का भ्रमण कर तैयारियों की समीक्षा की और अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं। इस मौके पर महेंद्र त्रिपाठी, टिल्लू राजपूत, लोकेश यादव, मनीष कठेरिया, रामरतन दोहरे समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।