{"_id":"ec4fb973f33afaf9d7ad83b53b9d5379","slug":"sp-workers-take-the-oth-to-ideail-of-chandrashekhar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर के आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रशेखर के आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 09 Jul 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की पुण्य तिथि पर सपाइयों उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पदाधिकारियों ने इस मौके पर स्व. चंद्रशेखर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने अपना संपूर्ण जीवन जनता के हित में लगा दिया। वह गरीब, असहाय, अशिक्षित, नौजवानों व किसानों व दबे कुचले वर्ग के व्यक्तियों की बात कहकर जनता को अपने हक के प्रति जागरूक किया करते थे।
विज्ञापन
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से उनके आदर्शो पर चलने पर चलने की अपील की। कहा कि वह पार्टी के सभी साथियों के द्वारा पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालय पर ऐसे प्रेरणादायक राजनेता को श्रद्धांजलि देंगे। इस मौके पर सोनू कुशवाह, अहबरन सिंह यादव, अवधेश भदौरिया, वंश गोपाल कुशवाहा, अनुज यादव, रवींद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन