फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SP workers surrounded the police station to demand the registration of a case regarding an assault.

Auraiya News: मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने घेरी कोतवाली

Sat, 24 Oct 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
SP workers surrounded the police station to demand the registration of a case regarding an assault.
अजीतमल। विधान परिषद चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर बूथ एजेंटों के साथ मारपीट के आरोप को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के करीब एक सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने अजीतमल कोतवाली का घेराव किया। इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे और विधायक प्रदीप यादव भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। सपा नेताओं ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


नगला सहतू निवासी अमरदीप उर्फ अमर बहादुर की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि नामजद चार भाजपा नेताओं समेत अन्य लोगों ने बूथ एजेंट मनीष पुत्र मुनीम सिंह, हरिशंकर पुत्र राम अवतार, विमल और मधु यादव के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ता देर रात तक कोतवाली में जुटे रहे। इसी बीच एएसपी आलोक मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया। एएसपी ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed