{"_id":"5e5173f88ebc3ebf4801136d","slug":"sp-raid-in-auraiya-auraiya-news-knp5463222126","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः एसपी ने टीम के साथ पछैंया बस्ती में मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः एसपी ने टीम के साथ पछैंया बस्ती में मारा छापा
विज्ञापन
औरैया। एसपी सुनीति ने शनिवार शाम मोहल्ला बनारसीदास स्थित पछैंया बस्ती में पुलिस टीम के साथ छापा मारा। महिलाएं व पुरुष अपने घरों से निकलकर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को मौके से हिरासत में ले लिया व कई घरों मेें चूल्हों पर चढ़ी भट्ठियों को तोड़कर लगभग 12 सौ किलो लहन नष्ट किया। साथ ही 25 लीटर अवैध शराब भी बरामद की।
शनिवार शाम लगभग छह बजे एसपी सुनीति ने कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे व महिला पुलिस के साथ पछैंया बस्ती में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने कई घरों के अंदर तलाशी ली और जमीन में गड़े डिब्बों में भरा लहन नुकीली सरिया से छेद कर व उसमें मिट्टी डालकर बर्बाद किया।
कई घरों में जलते चूल्हों पर भट्ठियां चढ़ी देख पुलिस ने पानी डालकर आग बुझाई और भट्ठियां व बर्तन जब्त करे। इस दौरान एसपी ने बस्ती की महिलाओं से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। कहा कि इस अवैध कारोबार से उनके बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है।