फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SP office transformed into a camp in view of protest

छावनी में तब्दील हुआ सपा कार्यालय

Fri, 20 Dec 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
SP office transformed into a camp in view of protest
फोटो 19एयूआरपी05 - एडीएम को ज्ञापन सौंपते सपाई फोटो 19एयूआरपी06 - सपा कार्यालय के बाहर खड़े पुलिस अधिका - फोटो : AURAIYA
औरैया। सपा जिला कमेटी के धरना-प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद दिखा। जिले में धारा 144 लागू होने के कारण सपाइयों ने तहसील के स्थान पर ककोर स्थित जिला कार्यालय पर धरना दिया। वक्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून व प्रदेश की ध्वस्त कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार का घेराव किया। इस मौके पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर औरैया, अजीतमल व बिधूना विधानसभा से भारी संख्या में कार्यकर्ता ककोर स्थित जिला कार्यालय पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर भड़ास निकाली। जिलाध्यक्ष राजवीर यादव ने कहा कि महिलाओं पर लगातार उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में दुष्कर्म जैसी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पूर्व मंत्री विनोद यादव ने कहा कि छुट्टा पशु किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने दुष्कर्म के दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रही है। अवधेश भदौरिया ने भी सरकार की तीखी आलोचना की। सपाइयों ने राज्यपाल संबोधित 17 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन एडीएम रेखा एस चौहान को सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व सांसद प्रदीप यादव, ओम प्रकाश ओझा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गनेश सिंह, अनुज यादव, प्रधान धर्मेंद्र यादव, उदय वीर सिंह, रानू पालीवाल, राकेश शुक्ला, अजय तिवारी, जीतू पाठक, अमित यादव, प्रदीप सिंह चौहान, अशोक गुप्ता, वदन सिंह यादव, सुधीर कल्लू यादव, मधू पांडेय, ओ के चौधरी, सुशील वर्मा एडवोकेट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले यह प्रदर्शन तहसील परिसर में प्रस्तावित था, लेकिन जिले में धारा 144 लागू होने से सपाइयों ने जिला कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की। कानून व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए पीएसी व पुलिस बल के साथ एडीशनल एसपी, कमलेश दीक्षित, सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ, दिबियापुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार दुबे मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed