फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SP national president's birthday celebrated while doing public service and planting saplings

Auraiya News: जनसेवा व पौधारोपण करते हुए मनाया सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

Sat, 01 Jul 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
SP national president's birthday celebrated while doing public service and planting saplings
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन को लेकर शनिवार को जिले में कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यालय से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर सेवा कार्य किए गए। कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण भी किया।
ककोर मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट करते हुए सम्मानित किया गया। इस मौके पर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर संवाद भी किया गया। इस दौरान दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, बिधूना विधायक रेखा वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष राजवीर यादव, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता, जिला महासचिव ओम प्रकाश ओझा समेत सैंकड़ों लोगों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन

अजीतमल कस्बा के मोहल्ला फिरोजनगर में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सत्यनारायण दुबे के भाई प्रेमनारायण दुबे के आवास पर केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया। उनके दीर्घायु होने की मंगल कामना की गई। इस दौरान गया प्रसाद पाल, राजा तिवारी, सुरेंद्र परिहार, तौफीक अहमद आदि रहे। वहीं बिधूना में कार्यकर्ताओं हिमांशु गुप्ता, अम्मार सिद्दीकी, रिजवान अली, वरुण यादव, धप्पी यादव, लाले सिद्दीकी, रामपाल यादव, अरविंद यादव, विमलेश यादव, विपिन यादव समेत कई लोगं ने पहले केक काटा। इसके बाद मातृ शिशु अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article