{"_id":"5dfbc7658ebc3e87d46885ba","slug":"sp-marches-with-police-force-auraiya-news-knp533285655","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने पुलिस बल के साथ किया रूट मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने पुलिस बल के साथ किया रूट मार्च
विज्ञापन
फोटो19एयूआरपी 34-रूट मार्च के दौरान मुस्लिम समाज के सभ्रांत लोगों से वार्ता करतीं एसपी सुनीति, एसडी
- फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर एसपी, एसडीएम सदर व सीओ सिटी ने पुलिस बल के साथ शहर में रूट मार्च किया। इस दौरान उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों से वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की अपील की।
गुरुवार की शाम एसपी सुनीति ने एसडीएम सदर अनुपम शुक्ला व सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर रूट मार्च किया। भारी पुलिस बल के साथ किए गए इस रूट मार्च के दौरान एसपी ने संवेदनशील क्षेत्र में पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों से वार्ता की। साथ ही उनसे शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग करने की अपील की। रूट मार्च के दौरान एसडीएम सदर ने अराजकतत्वों को आगाह करते हुए कहा कि जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति बेवजह का तनाव पैदा कराने की कोशिश न करे। कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि माहौल को खराब करने का प्रयास करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रूट मार्च के दौरान एसपी ने जेसीज चौराहा, इटावा रोड, संजय गेट, सुभाष चौक, यमुना रोड, खानपुर चौराहा होते हुए कस्बा खानपुर पहुंची। जहां मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवियों से स्थिति का जायजा लिया और शांति बहाल रखने की अपील की। इसके उपरांत वह वापस कसबा खानपुर से सुभाष चौक पहुंची। यहां से सभी पुलिस कर्मी अपने-अपने गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हो गए।